हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में सोमवार को एक तीन साल का मासूम ट्रैक्टर से गिर गया और पहिया के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को परिजन अस्पताल ले गए। यहां कुछ देर उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मुस्तफाबाद निवासी नरेश ने बताया सोमवार को परिवार के ही चाचा विनोद ट्रैक्टर से खेत जोतने के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर पर उनके पिता लाखन सिंह भी बैठे थे, तभी 3 वर्षीय पुनीत उर्फ पुष्कर साथ जाने की जिद करने लगा। उन्होंने मना भी किया, लेकिन पिता लाखन उसकी जिद के आगे पिघल गए और उसे अपनी गोद में बिठा लिया। खेत की जुताई के दौरान बच्चा सीट से फिसल कर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
