हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र स्थित नगला माना में शुक्रवार रात घर में घुसकर युवक की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार पत्नी ने 8 लाख रुपये की सुपारी देकर अपने प्रेमी से पति की हत्या कराई थी। पत्नी मायके में बैठकर प्रेमी और उसके साथियों को पति की लोकेशन देती रही। पुलिस ने युवक को गोली मारने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गोली लगने से हत्यारोपी घायल हो गया। पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी और दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। सौंख रोड स्थित नगला माना में शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने उमेश (35) की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार सुबह रालोद के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण हाईवे थाने पहुंचे और आक्रोश व्यक्त किया। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने खुलासे के लिए समय मांगा। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई तो शक पत्नी पर गया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सोमवार को बताया कि उमेश और उसकी पत्नी नेहा में काफी दिनों ने अनबन चल रही थी। दोनों में मारपीट और झगड़ा भी होता था। इसी बीच महिला के छाता कोतवाली के गांव तरौली सुमाली निवासी पवन से नजदीकियां बढ़ गईं। झगड़े से तंग आकर उसने पवन के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पवन ने इसके लिए फरह के मेघपुर एवं हाल तरौली निवासी अजय, बरसाना के गांव हाथिया और हाल कृष्णा आर्चिड निवासी कुनाल को 8 लाख रुपये की सुपारी दी। महिला ने अजय को सोने-चांदी के जेवरात दिए। इन्हें उसने 17 हजार रुपये में बेचा और इसे पेशगी के तौर पर रखा। बची हुई रकम मृतक युवक की जमीन बेचकर देने की बात तय हुई। शुक्रवार रात 11 बजे अजय और कुनाल पल्सर बाइक से उमेश के घर पहुंचे। यहां उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया और अपने खोखा से पान मसाला देने को कहा। जैसे ही उमेश खोखा की तरफ बढ़ा तभी अजय ने गोली मार दी तथा कुनाल के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। इसके बाद दोनों ने पवन और महिला को काम हो जाने की मोबाइल फोन से जानकारी भी दी। पुलिस जांच में महिला की भूमिका संदिग्ध लगी। इस पर पूछताछ की। पूछताछ में उसने पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। सोमवार दोपहर पुलिस ने अजय, पवन और कुनाल को इंडस्ट्रियल एरिया के पास घेर लिया। खुद को घिरता देख हत्यारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से अजय घायल हो गया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
