• Mon. May 25th, 2026

कान्हा की नगरी में 50 नई रोडवेज बसे बेड़े में होंगी शामिल

ByVijay Singhal

Nov 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कान्हा की नगरी में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज डिपो मथुरा अपने बेड़े में नई बसें बढ़ाने में जुटा है। 50 नई बसों की मांग का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति के बाद नए साल में इन बसों के डिपो में शामिल होने की संभावना है। डिपो से 165 बसों का संचालन हो रहा था। इसमें 68 अनुबंध और 97 परिवहन निगम की बसें है। इसमें से 11 बसें मियाद पूरी करने के चलते डिपो से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए स्थानीय अधिकारियों ने 50 नई बसों की मांग का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि 11 बसें 2010 मॉडल की थीं जो मियाद पूरी कर चुकी हैं। वर्तमान में डिपो से 154 बसों में यात्री सफर कर रहे हैं। यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए अतिरिक्त फेरे भी बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही 50 नई बसों की मांग का प्रस्ताव भेजा है। नई बसों के आने के बाद यात्रियों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नई बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इसमें यात्रियों के सीट के पास पैनिक बटन होगा जो आपातकालीन स्थिति में काम करेगा। बस के पीछे एक डिग्गी बनी होगी, जिसमें यात्री अपना सामान रख सकेंगे। पुरानी 11 बसों को डिपो से नीलाम कर दिया है। वहीं 50 नई बसें मंगाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। जिनके नई साल में आने की संभावना है। बसों के आने से यात्रियों को सुविधा होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.