हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महेंद्र नगर में शाॅर्ट सर्किट से टेलीकाॅम गोदाम में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम के ऊपर बने कमरों में सो रहे लोगों की बाल-बाल जान बची। आग की लपटें देख उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचीं दो गाड़ियों के माध्यम से कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। हाईवे थाना क्षेत्र के महेंद्र नगर में महेश अग्रवाल की उनके ही मकान में हर्षित टेलीकाॅम नाम से दुकान है। उसी के पीछे ही गोदाम है। रविवार तड़के चार बजे गोदाम में आग लग गई। आग से निकला धुआं ऊपर के कमरों तक पहुंच गया। धुआं से दम घुटने से लोगों की आंख खुल गई। आनन-फानन सभी लोग नीचे भागे तो गोदाम के अंदर आग की लपटें दिखाई दीं। पीड़ित महेश अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन की दो गाड़ियों ने 45 मिनट में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार आग से करीब 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
