• Mon. May 25th, 2026

काठ गोदाम से एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन मथुरा तक चलाया जाना जरूरी , छावनी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक की लंबाई बढ़ाई जाये

ByVijay Singhal

Nov 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के सभी क्षेत्रों के संसद सदस्यों एवं सांसद प्रतिनिधियों के साथ महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे सुश्री सौम्या माथुर ने याँत्रिक कारखाना, इज्जतनगर के सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित बैठक में मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री रेखा यादव, पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं मंडल के शाखा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता सांसद (राज्य सभा) शाहजहाँपुर मिथिलेश कुमार कठेरिया ने की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री कठेरिया ने सुझाव दिया कि शाहबाजनगर रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित कर शहीद अशफा़क़उल्ला के नाम किया जाये। काठगोदाम-शाहजहाँपुर-लखनऊ रेलवे स्टेशनों के मध्य वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाये। लालकुआं से अयोध्या एवं वाराणसी के लिए ट्रेन का संचालन किया जाये जिससे रेल यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने मांग कि की काठगोदाम से आगरा फोर्ट के लिए प्रतिदिन ट्रेन का संचालन किया जाये। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र, बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर खुला है का व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। सांसद मथुरा श्रीमती हेमा मालिनी के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने सुझाव दिया कि काठगोदाम से एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन मथुरा तक चलायी जाये। मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक की लंबाई बढ़ाई जाये। राया एवं मुऱसान रेलवे स्टेशनों पर एफ.ओ.बी. का निर्माण किया जाये। राया, सोनई एवं मुरसान रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफाॅर्म संख्या 1 की ऊँचाई को बढ़ाया जाये। संसद एटा देवेश शाक्य ने सुझाव दिया कि एटा एवं कासगंज से दिल्ली तक की कोई ट्रेन नही है। ट्रेन की सुविधा प्रदान किया जाये। कासगंज में 1 से 2 किलोमीटर के दायरे में दो फाटक हैं, जिसमें एक पर उपरिगामी पुल का निर्माण किया जाये। एटा-कासगंज रेल लाईन का निर्माण जल्द से जल्द किया जाये। सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार ने मांग की कि आगरा फोर्ट के लिए प्रतिदिन एक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाये। सांसदअल्मोड़ा संजय जोशी के प्रतिनिधि ने सुझाव दिया कि जन शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली जाने में 10 घंटे का समय लगता है जिसे घटाये जाने की आवश्यकता है। सांसद आवंला मयंक शुक्ला के प्रतिनिधि ने सुझाव दिया कि जितनी भी लम्बी दूरी के एक्सप्रेस गाड़ियाँ चलायी जा रही है उनमें पेंट्रीकार जरूर लगायी जायें। सामान्य कोचों में बढ़ोत्तरी की जाये। फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि अनूप मिश्रा ने कहा कि सभी रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा स्वीकृत ब्राण्ड के ही पानी की बोतलें उपलब्ध करायी जाये । सांसद मुरादाबाद रुचि वीरा के प्रतिनिधि ने सुझाव दिया कि रोशनपुर एवं पीपलसाना रेलवे स्टेशनों पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाये। पीपलसाना रेलवे स्टेशन पर शौचालय का निर्माण किया जाये। मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री रेखा यादव ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से मंडल पर किए जा रहे विकास कार्यों पर विस्तार से अवगत कराया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.