• Tue. May 26th, 2026

मथुरा में धर्म संसद का आयोजन, कृष्ण जन्मभूमि परिसर से शाही ईदगाह-मीना मस्जिद हटाने का प्रस्ताव

ByVijay Singhal

Nov 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद के वृन्दावन में आयोजित धर्म संसद में धर्म आधारित मांगों के छह प्रस्ताव पारित किए गये संतों ने सरकार से जल्द ही इन मांगों पर अमल कराने की मांग की है। श्रीकृष्ण साधक ट्रस्ट के सभागार में आयोजित धर्म सभा की शुरुआत करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ ने उत्तर प्रदेश सरकार से संपूर्ण ब्रज मण्डल को तीर्थस्थल घोषित कर अण्डा-मांस-मदिरा आदि की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा। संत स्वामी रमेशानन्द गिरि ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, समान शिक्षा, जनसंख्या नियंत्रण, लव-जिहाद नियंत्रण आदि कानून तत्काल प्रभाव से लागू करने का प्रस्ताव पेश किया। धर्म संसद में शामिल हुए जगन दास राठौर ने कृष्ण जन्मभूमि परिसर से शाही ईदगाह एवं मीना मस्जिद को हटाने, वहां हो रही नित्यप्रति की नमाज़ तुरंत बंद कराने तथा वादियों की मांग के अनुसार शाही ईदगाह का जल्द से जल्द सर्वे कराए जाने की मांग रखी। गाय को राज्य माता का दर्जा प्रदान करने की मांग धर्म संसद की अध्यक्षता कर रहे पीपा द्वाराचार्य बलराम दास ने देशी गाय को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि कम से कम उत्तर प्रदेश सरकार भी महाराष्ट्र के समान ही अपने यहां भी देशी गाय को राज्य माता का दर्जा प्रदान करे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों को राज्य एवं केंद्र सरकारों को भेजा जाएगा और जल्द से जल्द इन्हें पूरा कराने की मांग की जाएगी। इधर, मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्र की एकलपीठ ने मामला सुना। कोर्ट ने वाद बिंदु तय करने के लिए सुनवाई की अगली तारीख 28 नवंबर की तारीख तय की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.