• Tue. May 26th, 2026

दो करोड़ की लागत से बनेगा रोप-वे के लिए टू लेन पुल

ByVijay Singhal

Nov 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रोप-वे स्थल पर जाने के लिए गोवर्धन ड्रेन पर टू लेन का पुल बनेगा। इसका शिलान्यास बृहस्पतिवार को गन्ना विकास व चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने किया। पुल के निर्माण कार्य में करीब दो करोड़ 17 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके बन जाने से कस्बे में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। पुल का शिलान्यास करने के बाद कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में तीर्थ स्थलों का विकास सबसे ज्यादा हो रहा है। अन्य सरकारें धर्म स्थलों के विकास से दूर रहतीं थीं। योगी की सरकार बनने के बाद बरसाना को तीर्थ स्थल का दर्जा मिला। लठामार होली राजकीय मेला घोषित हुई। राधारानी मंदिर जाने के लिए रोप वे का शुभारंभ हुआ। आज बरसाना की पहचान विश्व पटल पर है। रोप वे बनने के बाद पीली कोठी तिराहा पर जाम लग जाता था, इस कारण टू लेन पुल का प्रस्ताव पास भेजा गया। ऊंचागांव पटरी को भी पक्का बनाने का प्रस्ताव पास हुआ है। पुल के निर्माण में छह माह का वक्त लगेगा। वहीं राधा बाग व ऊंचागांव के कच्चे मार्ग पर बन रहे इस पुल के निर्माण से स्थानीय लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, कर्मवीर चौधरी, मनोज फौजदार, पूर्व प्रधान योगेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रनवीर ठाकुर, बलदाऊ पंडा, गिरधारी शुक्ला आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.