हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वन विभाग ने डालमिया प्रकरण में पुलिस द्वारा जब्त तीन जेसीबी एवं एक थार जीप को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। अब वन विभाग ही इन वाहनों को रिलीज कर सकता है। हरे वृक्षों को काटने के आरोप में पकड़े गए अभियुक्तों से बरामद वाहनों को वन विभाग ने अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना जैंत में तीन जेसीबी एवं एक थार जीप गाड़ी बंद थी। इसे वन विभाग ने थाने से अपने सुपुर्दगी में ले लिया। अब इन वाहनों की रिलीज की कार्रवाई वन क्षेत्र अधिकारी के यहां से होगी। एआरटीओ से वाहन स्वामियों के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि वाहन स्वामी ओमी, सोहन सिंह, धीरेंद्र और मैसेज कन्हैया अर्थ मूवर्स के नाम पंजीकृत हैं। सभी को वन विभाग ने नोटिस जारी किया है। अब यह वाहन न्यायालय की बजाय वन विभाग के प्राधिकृत अधिकारी द्वारा रिलीज हो सकेंगे। डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि वाहनों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। अब उन्हें विभागीय कार्यवाही के अनुसार छोड़ा जाएगा। वाहन स्वामियों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
