• Tue. May 26th, 2026

बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो की मौत

ByVijay Singhal

Nov 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जमुना पार क्षेत्र स्थित गौरव के पास बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात  वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पानीगांव निवासी 50 वर्षीय राजपाल सिंह रविवार को अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए गांव के ही रहने वाली जगन्नाथ के साथ बाइक पर निकले थे। शादी में शामिल होने के बाद दोनों रात को बाइक से पानी गांव लौट रहे थे। अभी वह गांव कारवं स्थित बहादुरपुर नहर के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में जगन्नाथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान राज्यपाल ने देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, दो लोगों की मौत की सूचना मिलने पर एमएलसी योगेश नौहवार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सीएमओ को बोला। एमएलसी ते कहने पर सीएमओ ने तत्काल पोस्ट मार्टम हाउस पर चिकित्सक भेजे और  पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.