हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नवंबर माह आधा खत्म होने के बाद मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल ही गया। होलीगेट पर जबरदस्त कोहरा पड़ा जो सुबह लगभग 11 बजे छाया रहा। वाहन चालक भी गर्म कपड़े पहन कर घरों से निकले। इधर, जिला प्रशासन ने लोगों ने मंगलवार को मौसम सर्द रहने के कारण गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। मंगलवार को जैसे सर्दी का आगाज हो गया। कोहरे के कारण सर्दी की शुरुआत से गर्म कपड़े के दुकानदार भी खुश दिखे। हालांकि लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कृषि केंद्र के शोध सहायक राजवीर सिंह ने बताया कि अगले दिनों में कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही तापमान में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि कोहरा और हवा की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कोहरा छाए रहने की आशंका जाहिर की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। सांस एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारी वाले लोगों को विशेष सावधानी की बरतने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें एवं फॉग लाइट का प्रयोग करें। कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी। जो वाहन हाईवे पर फर्राटा भरते थे उनके चालक अपने वाहनों की धीमी गति से चलाते दिखाई दिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
