हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। अधिकांश विद्यालयों में 90 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा हो चुका है। विद्यार्थी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर अच्छे अंक पा सकें, इसके लिए योजना बनाकर तैयारी करानी होगी। इस संबंध में डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि हाईस्कूल व इंटर की कक्षा से मेधावी विद्यार्थियों को चिह्नित कर शिक्षक उन्हें गोद लें और शिक्षा के साथ ही उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। डीआईओएस ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की तैयारी कराने के लिए एक शिक्षक लगभग 20 बच्चों को गोद लें। इसके बाद वह शिक्षक छात्र व छात्राओं की दिनचर्या पर ध्यान देकर शिक्षण कार्य कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों की एक टीम बनवाई जाएगी। जो छात्र-छात्राओं के घर-घर पहुंचकर परीक्षा की तैयारी में आने वाली समस्याओं को भी दूर करेंगे। साथ ही बच्चे फास्टफूड आदि कुछ ऐसा तो नहीं खा रहे, जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो। इसके पीछे कारण यह है कि विद्यार्थी तभी बेहतर तरीके से किसी भी परीक्षा तैयारी कर सकता है जब उसका शरीर भी स्वस्थ हो। शिक्षक जिन विद्यार्थियों को गोद लेंगे समय-समय पर उनके घर जाकर अभिभावकों से भी बात करेंगे कि बच्चे की दिनचर्या क्या है। परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षक बच्चों का टाइम टेबल बनवाने में भी मदद करेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
