हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में 21 नवंबर को होने वाली अखिल भारतीय धर्म संसद को लेकर रविवार को बैठक राधाश्याम सुंदर मंदिर में हुई। इसमें ब्रजवासी पंडा सभा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। अध्यक्षता करते हुए पंडा सभा के अध्यक्ष श्यामसुंदर गौतम ने कहा कि धर्म संसद को पंडा सभा पूर्ण समर्थन करती है। महंत कृष्ण गोपालानंद देव गोस्वामी ने कहा कि समस्त संप्रदायों के आचार्य धर्म संसद में उपस्थित होकर सनातन धर्म की ध्वजा को फहराएं। आने वाला समय सनातनियों का है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि धर्म संसद के माध्यम से भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि को मुक्त करने गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने एवं वक्फ बोर्ड की समाप्ति को आवाज बुलंद की जाएगी। धर्म संसद प्रभारी राजेश पाठक, न्यास के महानगर अध्यक्ष ठा. नरेश सिंह, महामंत्री राहुल गौतम ने भी विचार रखे। इस मौके पर जयराम शर्मा, अश्विनी शर्मा, राजेश कृष्ण शास्त्री, मयंक जैन, सुनील गौतम, गंभीर सिंह उपस्थित थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
