• Tue. May 26th, 2026

खेतों में जलभराव होने पर गेहूं और सरसों की नही हो सकती बुआई

ByVijay Singhal

Nov 17, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। दाऊजी के गाँव अवेरनी में बारिश का पानी किसानों के लिए आफत से कम नहीं है. खेत में जमे पानी ने पहले तो किसानों के ज्वार और बाजरे की फसल को नष्ट कर दिया। इसके बाद अब बारिश के पानी का असर रबी फसल की बुआई पर पड़ रहा है। खेतों में बारिश का पानी भरने के कारण किसान सरसों और गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। बात अगर मथुरा जिले की करें तो यहां के दर्जनों गांवों के किसान बरसात के पानी से परेशान हैं।जो बरसात के दिनों में लबालब हो जाता है. यही कारण है कि न केवल ज्वार-बाजरे की फसल खराब हो जाती है बल्कि बाद में अगर यह पानी नहीं सूखता है तो सरसों और गेहूं की फसल पर भी संकट के बादल मंडराने लगते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि जो जिले का सबसे शुष्क इलाका है। इन गांव की जमीन में अभी भी काफी पानी भरा हुआ है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किया योगी के आल्हाअधिकारी किसानों की परेशानियों को दूर करेंगे या ऐसे ही चलता रहेगा।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.