हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात तालाब से मछली चोरी करने के आरोप में दो युवकों के हाथ बांधने का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों युवक चचेरे भाई हैं। पुलिस जांच में जुट गई है। नानकपुर चौकी के अंतर्गत गांव कुरावली में एक मछली का तालाब है। इसमें कस्बा नौहझील के टोली मोहल्ला निवासी युवक ने मछलियां डाल रखी हैं।बीती शुक्रवार रात लगभग 11 बजे दो दो चचेरे भाई तालाब पर पहुंच गए। आरोप है वे चोरी कर रहे थे, तभी मछली पालक साथियों के साथ वहां पहुंच गया। दोनों युवकों को बंधक बना हाथ बांध दिए। उनकी वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी दीपक नागर ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं बंधन मुक्त होने के बाद से दोनों युवक लापता हैं। एक के पिता ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
