• Tue. May 26th, 2026

विद्युत राजस्व वसूली में दक्षिणांचल में मथुरा जोन आया प्रथम

ByVijay Singhal

Nov 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । दक्षिणांचल विद्युत वितरण मंडल द्वारा जारी की सूची में मथुरा जोन प्रथम नंबर पर रहा है। सर्वाधिक राजस्व वसूली जोन में हुई है। गत अक्तूबर माह में 137 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 120.70 करोड़ का राजस्व वसूल किया गया। मथुरा जोन के मुख्य अभियंता एसके जैन द्वारा समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण में अधिक से अधिक राजस्व वसूली एवं लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। दक्षिणांचल एमडी द्वारा भी रिपोर्ट मांगी जाती रही। अधिकारियों के अनुसार शहरी मंडल ने 60 करोड़ के सापेक्ष 61.50 करोड़, देहात सर्किल वन ने 61.35 करोड़ के सापेक्ष 49 करोड़ से अधिक राजस्व एवं देहात सर्किल टू ने करीब 16 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 10 करोड़ 34 लाख का राजस्व वसूला। मथुरा जोन लगातार राजस्व वसूली में नंबर वन आ रहा है। मुख्य अभियंता एसके जैन के अनुसार मथुरा जोन ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें सभी की मेहनत है। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य किया। उपभोक्ता भी बिल जमा करने को लेकर टर्नअप हुए हैं। देहात क्षेत्र में भी बकाएदार बकाया राशि जमा करने को आगे आ रहे हैं। बिजली चोरी पकड़ कनेक्शन भी कटवाए जा रहे हैं। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है कि वह समय पर अपना-अपना बिल जमा करें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.