• Tue. May 26th, 2026

वृंदावन के श्रीराधा दामोदर मंदिर की छत पर एक संदिग्ध हालात में पड़ा मिला श्रद्धालु का शव

ByVijay Singhal

Nov 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्रीराधा दामोदर मंदिर की छत पर एक श्रद्धालु का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। वृंदावन पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पश्चिम बंगाल के मुस्तफाबाद निवासी आनंद मंडल (52) का शव श्री राधा दामोदर मंदिर की छत पर मिला। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बताया जाता है कि मृतक शख्स 8 नवंबर को वृंदावन आया था। आखिरकार मौत कैसे हुई इसका पता लगाया जा रहा है। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि मृतक श्रद्धालु की मौत हृदयगति रुकने से हुई है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बंदर के पर्स ले जाने के चलते पीछे दौड़ने के कारण हुई है। सीओ सदर का कहना है कि पीड़ित परिवार ने फिलहाल कोई भी तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.