• Tue. May 26th, 2026

रहीमपुर व फरह में प्राधिकरण विकसित करेगा आवासीय योजना

ByVijay Singhal

Nov 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत रहीमपुर एवं फरह में आवासीय योजना विकसित की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने 74 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण कर ली है। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने योजना को विकसित करने के लिए अनुबंधित एजेंसी को 15 दिन में कार्ययोजना को निश्चित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने यह निर्देश सोमवार को आगरा में मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में हुई मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की 103 वीं बोर्ड बैठक में दिए। मंडलायुक्त ने प्राधिकरण के प्रवर्तन की लचर कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने अवैध निर्माणों पर प्रभावी अंकुश न लगाए जाने वाले संबंधी प्रवर्तन प्रभारियों की जिम्मेदारी तय करने और विगत वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में अवैध निर्माणों के खिलाफ की गई कार्रवाई की भी रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के तहत आवासीय एवं व्यवसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी की गई थी। उनमें बची एवं निरस्त की गईं संपत्तियों को जल्द आंवटन करने के लिए सूची बनाने को कहा है। मंडलायुक्त ने कहा कि हनुमत विहार योजना का ड्राॅ आंवटन हर हाल में 25 नवंबर से कराया जाए। इसके बाद प्राधिकरण की दूसरी आवासीय गोविंद विहार योजना के भूखंडों का आंवटन कराने के निर्देश दिए। वहीं रुक्मिणी विहार योजना में भी अवशेष भूखंडों के आवंटन की योजना बनाकर 30 नवंबर से पंजीकरण खोले जाने को कहा है।जिन कॉलोनियों का आंतरिक विकास कार्य पूर्ण नहीं हुए, उनकी धरोहर राशि जब्त करने तथा जिन कालोनियों में निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं कराया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.