हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्माण के महासचिव महंत जगतार मुनि जी ने कहा की सन 2025 का विश्व का ऐतिहासिक कुंभ मेला होने जा रहा है जहां विश्व के सारे लोग आएंगे और हमारे वैदिक सनातन धर्म की परंपरा से अवगत होंगे कुंभ को लेकर प्रशासन से समय-समय पर बैठक की जा रही है और समय-समय पर निरीक्षण भी किया जा रहा है जिससे कि बाहर से आए हुए जनमानस को परेशानियों का सामना न करना पड़े। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के अध्यक्ष महंत श्री धूनीदास जी ने कहा सारे तीर्थ का राजा प्रयागराज को कहा जाता है प्रयागराज में आकर शाही स्नान का लाभ प्राप्त करें और कुंभ मेला क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और अपने धर्म के प्रति आस्था के साथ धर्म का प्रचार प्रसार करें और सनातन धर्म की रक्षा करें। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष *महंत देवानंद परमहंस* ने कहा यह विश्व के सनातनियों का सबसे बड़ा कुंभ होता है कुंभ कहा जाता है समूह को जहां लोग इकट्ठे होते हैं और उसके बाद पूरे देश में धर्म के पटाखा फहराते हैं इस बार जो महाकुंभ होने जा रहा है वह काफी ऐतिहासिक होगा आप सभी से निवेदन है कुंभ मेला क्षेत्र में आकर मां गंगा की पवित्रता और पावन कुंभ धरती की मर्यादा बनाए रखें। बैठक में मुखिया महंत आकाशमुनी जी, कारोबारी तीर्थदास जी, मोहनदास पुजारी, राकेश दास जी, गणेश दास जी, मंत्री दास जी, महंत ज्ञान प्रसादजी आदि उपस्थित थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
