• Tue. May 26th, 2026

थाना महावन पुलिस व स्वाट टीम ने हत्या जैसे गम्भीर अपराध में फँसाने 3 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Nov 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना महावन पुलिस व स्वाट टीम ने हत्या जैसे गम्भीर अपराध में फँसाने 3 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वादी मुकद्दमा द्वारा नामजद अभियुक्तगण (विपक्षीगण) को हत्या जैसे गम्भीर अपराध में फँसाने के उद्देश्य से मिथ्या साक्ष्य गढकर, षड्यंत्र कर थाना महावन पर मिथ्या सूचना देते हुए अभियोग पंजीकृत कराने वाले वादी मुकद्दमा/अभियुक्त तथा इसके अन्य 03 सह अभियुक्तो को थाना महावन पुलिस व स्वाट टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा महोदय द्वारा अपराधो की  रोकथाम एवं अपराधियो  की गिरप्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय* के निर्देश में व *श्रीमान क्षेत्राधिकारी महावन महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में  एवं *थानाध्यक्ष महावन* के कुशल नेतृत्व में थाना महावन पुलिस टीम व स्वाट टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. राजेश पुत्र स्व0 बालमुकुन्द निवासी गाँव नगला हरजीवन थाना महावन जनपद मथुरा, 2. राजपाल पुत्र स्व0 बालमुकुन्द निवासी गाँव नगला हरजीवन थाना महावन जनपद मथुरा, 3. दिलीप पुत्र राजपाल निवासी गाँव नगला हरजीवन थाना महावन जनपद मथुरा 4. प्रवीन पुत्र रामप्रसाद निवासी गांव मदनपुरा थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा को आज दिनांक 09.11.2024 को समय 05.07 बजे बाद गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शेष अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 02.08.2024 को वादी/मृतक के भाई राजपाल पुत्र बालमुकुन्द निवासी नगला हरजीवन थाना महावन मथुरा द्वारा थाना पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 02.08.2024 को वादी के भाई श्रीपाल पुत्र बाल मुकुन्द निवासी नगला हरजीवन अपने घर से दवाई लेने के लिये मनोहरपुर को निकले थे जिन्हे रास्ते में नगला कलावती के गाँव के लोगों ने इकट्ठे होकर घेर कर उन्हे मार दिया। उक्त घटना को वादी के छोटे भाई राजेश ने देखा कि नगला कलावती के लाला उर्फ अनिल पुत्र भगवान सिंह, मुकेश पुत्र भगवान सिंह व ओमी पुत्र निनुआ व राधे पुत्र निनुआ व बिल्लू पुत्र नथोली व दिनेश पुत्र कालीचरन व हरीशा पुत्र जगन्नाथ व  गुड्डा पुत्र हरिया इन सभी लोगों ने मिलकर गले में फंदा लगाकर वादी के भाई को मार दिया है, उक्त घटना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगण को अवगत कराते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना महावन पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही:- उक्त घटना के क्रम में विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, राज्य विधि औषधि विशेषज्ञ लखनऊ से प्राप्त रिपोर्ट , गवाहो के बयानो आदि से यह तथ्य प्रकाश में आये कि वादी के भाई की मृत्यु बीमारी के कारण होना पाया गया। चूँकि वादी पक्ष का प्रतिवादी पक्ष से पूर्व से ही आपस में लडाई झगडे को लेकर मुकदमें बाजी चल रही थी जिस कारण वादी पक्ष द्वारा अपने परिवारीजन, रिश्तेदारो के साथ मिलकर षड्यंत्र करके, मिथ्या साक्ष्य गढने के लिये प्रतिवादी पक्ष को हत्या जैसे गम्भीर अपराध में फँसाने के लिये मृतक की गर्दन पर वादी पक्ष द्वारा ही निशान बनाकर प्रतिवादी पक्ष के विरुद्ध थाना महावन पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया जाना पाया गया। जिसके क्रम में अभियोग में प्रतिवादी पक्ष लाला उर्फ अनिल आदि की नामजदगी गलत करते हुए वादी पक्ष के राजपाल आदि 06 नफर अभियुक्तो के नाम प्रकाश में आये।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.