• Tue. May 26th, 2026

3099 अधिवक्ताओं ने किया 35 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला, आज होगी मतगणना

ByVijay Singhal

Nov 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज क्राइम रिपोर्टर प्रशांत शर्मा
मथुरा। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को कन्हैया लाल बोहरे सभागार में 3099 अधिवक्ताओं ने 6 पदों के लिए अपने मत का प्रयोग किया जबकि 311 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। सुबह आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुई। मतदान से पहले ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदान स्थल पर पहुंच गए। न्यायालय के गेट नंबर दो के अंदर प्रवेश करते ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के समर्थक अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए मनुहार करते देखे गए। शनिवार सुबह नौ बजे से मतगणना होगी जो कि देर शाम तक चलेगी। इसके बाद पता चलेगा कि जीत का सेहरा किस-किस के सिर बंधेगा। शुक्रवार को बार चुनाव के चलते सुबह से ही कचहरी में अधिवक्ताओं का आवागमन शुरू हो गया। सुबह 8.30 के स्थान पर 9 बजे से मतदान शुरू हुआ जो कि शाम 5 बजे तक चला। 7 टेबलों पर 3410 मतदाताओं में से 3099 मतदाताओं ने अपना वोट डाले, जबकि 311 अधिवक्ता ऐसे रहे जिन्होंने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। मतदान से पहले प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने पक्ष में मतदान करने के लिए छोटे बड़े सभी अधिवक्ताओं की मनुहार करते दिखे। कन्हैया लाल बोहरे सभागार में बार अध्यक्ष ठा. मदन गोपाल और सचिव गोपाल गौतम आई मतदान की व्यवस्थाओं में जुटे रहे। बार सचिव गोपाल गौतम आई ने बताया कि इस बार विभिन्न पदों पर 35 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 36 प्रत्याशियों चुनाव के लिए नामांकन किया था लेकिन अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। सुबह से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए 8-8, उपाध्यक्ष पद के लिए 6, ऑडीटर पद के लिए 3 और कोषाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के मामला त्रिकोणीय रहा। अधिवक्ताओं में चर्चा थी कि प्रदीप शर्मा, राघवेंद्र सिंह और विजय पाल सिंह तोमर के बीच फाइट है। हार जीत किसी की भी हो लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले ने तीनों प्रत्याशियों को मतदान के दौरान परेशान करके रखा। जबकि सचिव पद के प्रत्याशी शिवकुमार लवानियां और अटल चौधरी के बीच टक्कर बताई जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.