• Tue. May 26th, 2026

नगर निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध चलाया अभियान ,11700 का जुर्माना वसूला

ByVijay Singhal

Nov 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । शासन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक /पॉलिथीन के प्रयोग, भंडारण एवं विक्रय को पूर्णत प्रतिबंधित किया गया है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत प्रतिबंधित प्लास्टिक/ पॉलिथीन के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह के द्वारा मंडी चौराहे से सौंख रोड तक प्रतिबंधित पॉलीथिन/प्लास्टिक, गंदगी एवं अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक/ पॉलीथिन का उपयोग करने वाले दुकानदारों पर रुपए 11700 का जुर्माना किया गया एवं लगभग 8 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई एवं गंदगी करने वालों से रुपए 2000 का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान टीम के साथ जेसीबी ट्रैक्टर सहित नगर निगम की ईटीएफ टीम, क्षेत्रीय थाना से पुलिस बल एवं क्षेत्रीय यातायात पुलिस निरीक्षक मौजूद रहे। दुकानदारों को चेतावनी दी गई की भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक/ पॉलिथीन का प्रयोग ना करें एवम गंदगी तथा अतिक्रमण ना करें। अभियान के दौरान नगर निगम मथुरा वृन्दावन से धर्मवीर मय प्रवर्तन दल, मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा, सफाई निरीक्षक श्री निहाल सिंह एवं दीपक शर्मा आदि कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.