हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । धौलीप्याऊ स्थित रेलवे मैदान पर अब ब्रज रज उत्सव का रंग चढ़ने लगा है। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी उत्सव को खूबसूरत बना रही है। विद्युत रोशनी की चकाचौंध के बीच गीत संगीत की गूंजती धुन सभी को आनंदित कर रही हैं। इस खुशनुमा माहौल के बीच बुधवार को देश के प्रख्यात भजन और गजल गायक पद्मश्री उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन की प्रस्तुतियों ने शमां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद हेमा मालिनी और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने दोनों पद्मश्री गायक का सम्मान करते हुए की। पहली प्रस्तुति भजन तुलसी तुलसी सब कहे, तुलसी बन की घास, कृपा हो गई राम की बन गए तुलसीदास के रूप में दी। कृष्ण की भूमि पर राधे राधे करते हुए उन्होंने अपनी प्रस्तुति के रूप में मोरे श्याम घन श्याम राधे श्याम, अब राधे राधे होई ,श्रीराधे रानी दे डारो बाँसुरी मोरी सहित भजन और गजल पर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा ब्रज रज उत्सव का बुधवार को दूसरा दिन था। भले ही उत्सव की खूबसूरती रात के वक्त निखर कर आती हो लेकिन दिन में भी लोगों की मौजूदगी ने यहां आए दुकानदारों में जोश भर दिया है। जयपुर की जूती, राजस्थान का घाघरा, हाथ के कड़े , हिमाचल की टोपी, बनारस की साड़ी , कांच और मिट्टी के वर्तन , लकड़ी का सामान भी लोगों को लुभा रहा हैं। इस दौरान न केवल लोग खरीदारी कर रहे हैं बल्कि विभिन्न स्टॉल पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं। इस तरह ब्रज रज उत्सव का रंग मथुरावासियों पर चढ़ रहा रहे। यहां परिजनों के साथ पहुंच रहे बच्चे सर्वाधिक आनंदित हैं। खानपान के साथ उन्हें झूला आदि मनोरंजन का मौका भी मिल रहा है। उत्सव स्थल की सजावट भी बच्चों के चेहरे पर प्रसन्नता के भाव पैदा कर रही है। एफिल टॉवर और राधाकृष्ण की पिक्चर सेल्फी प्वाइंट बने हुए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
