• Tue. May 26th, 2026

नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा संपूर्ण परिक्रमा मार्ग का बाइक द्वारा निरीक्षण

ByVijay Singhal

Nov 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अक्षय नवमी एवं देवउठनी एकादशी को लेकर मथुरा वृंदावन नगर निगम ने व्यापक तैयारियां प्रारम्भ कर दी है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा संपूर्ण परिक्रमा मार्ग का बाइक द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई पार्षद और निगम के अधिकारी भी अलग अलग वाईक पर साथ में रहे।
भूतेश्वर-जोनल कार्यालय में क्षेत्रीय पार्षद एवं अधिकारियों के साथ नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा करायी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के सम्बन्ध में बैठक ली गई। बैठक में अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त को प्रकाश व्यवस्था, पेंचवर्क, पेयजलापूर्ति, सीवर सफाई, चैम्बर मरम्मत, नाली मरम्मत, जल निकासी, विशेष सफाई व्यवस्था कराये जाने हेतु एक कन्ट्रोल रुम स्थापित किया जायें एवं सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधार्थ मोबाइल टाॅयलेट एवं पानी टैंकरों की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। पार्षदगणों द्वारा अवगत कराया गया कि परिक्रमा मार्ग में सीवर चैम्बर टूटे हुए है कई स्थानों पर सीवर ओवर फ्लो होने की समस्या से है। इसके उपरान्त नगर आयुक्त श्री चौधरी द्वारा संपूर्ण परिक्रमा मार्ग का बाइक पर बैठकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को समयान्तर्गत दुरुस्त कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। परिक्रमा मार्ग में अन्धकार वाले क्षेत्र में अस्थायी प्रकाश व्यवस्था कराये जाने हेतु महाप्रबन्धक (जल)/ प्रभारी प्रकाश को निर्देशित किया गया। किसी भी स्तर से कोई भी कमी पायी जाती है तो जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधार्थ जगह-जगह मेडिकल कैम्प लगवाने तथा परिक्रमा मार्ग पर लगातार सफाई रहे इसके लिये अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया । परिक्रमा मार्ग में कही भी डलाब घर पर कूड़ा न पाया जाये एवं लगातार कूड़ा उठवाने हेतु कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों का संचालन कराये जाने हेतु निर्देश दिये।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.