• Tue. May 26th, 2026

आलू के खेत में मिला 10 फुट लंबा अजगर, किया रेस्क्यू

ByVijay Singhal

Nov 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गांव कुरकंदा में एक 10 फीट लंबा भारतीय रॉक पाइथन (अजगर) आलू के खेत में आराम करता मिला। किसानों ने तत्काल वाइल्डलाइफ एसओएस को इसकी जानकारी दी। आवश्यक उपकरणों से लैस होकर टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर जंगल में वापस छोड़ा। वाइल्डलाइफ एसओएस के मीडिया अधिकारी श्रेष्ठ पचौरी ने बताया कि धाना तेजा में एक बिटुमेन ड्रम फिलिंग परिसर की दीवार के पास एक 7 फुट लंबा अजगर देखा गया। उसके बाद मथुरा के परखम गांव से धान के खेत में एक और अजगर के देखे जाने की सूचना मिली। इन सभी मामलों में वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने उनका रेस्क्यू किया। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि अजगरों की यह बढ़ी हुई उपस्थिति मौसम में बदलाव और फसल कटाई की गतिविधियों का स्वाभाविक परिणाम है, जिसके कारण अजगर सुरक्षित आराम की जगह की तलाश में आते हैं। डायरेक्टर कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स बैजूराज एमवी ने बताया कि प्रत्येक रेस्क्यू के साथ लोगों और उनके आस-पास के वन्यजीवों के बीच टीम संवाद को मजबूत करती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.