• Mon. May 25th, 2026

वक्फ बोर्ड रहा तो सनातन बोर्ड भी बनकर रहेगा : देवकीनंदन महाराज

ByVijay Singhal

Nov 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 16 नवंबर को देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज की ओर दिल्ली में बुलाई जा रही तृतीय ‘सनातन संत संसद’ में सनातन बोर्ड गठन सहित कई मांगों को उठाया जाएगा। इसके लिए वृंदावन में रविवार को संतों व कथावाचकों की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने एकजुट होकर वक्फ बोर्ड के सापेक्ष सनातन बोर्ड गठित करने आवश्यकता बताई। सभा में संत संसद के लिए वृंदावन से संत समाज एवं हिंदू धर्मावलंबियों के शामिल होने को लेकर रणनीति भी बनाई गई। रविवार को परिक्रमा मार्ग स्थित सुदामा कुटी पर संत-कथाकारों की बैठक में सनातन बोर्ड गठन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि अतिक्रमणमुक्त कर भव्य मंदिर निर्माण एवं तिरूपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट जैसे मुद्दों पर राय रखी गई। सनातन न्यास फाउंडेशन के अध्यक्ष देवकीनंदन महाराज ने कहा कि हिंदू बहुल देश में मुसलमानों के धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक अधिकारों की रक्षा के लिए मुस्लिम वक्फ बोर्ड है। वहीं सनातनियों के लिए ‘सनातन बोर्ड’ की जरूरत नहीं समझी गई। अगर वक्फ बोर्ड रहा तो सनातन बोर्ड भी बनकर रहेगा। वृंदावन के 1000 साधु-संत जाएंगे दिल्ली धर्म रक्षा संघ के सौरभ गौड़ ने सनातन बोर्ड की मांग का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि 16 नवंबर को सुदामा कुटी, गोरे दाऊजी, हनुमान टेकरी बड़े आश्रमों के अलावा अन्य आश्रमों से भी एक हजार से अधिक साधु-संत दिल्ली जाकर आयोजन को सफल बनाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.