हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने श्रीदाऊजी महाराज मंदिर पहुंचकर श्रीदाऊजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उमा भारती ने कहा मेरे बड़े भैया श्रीदाऊजी महाराज हैं, भैया दूज पर उनके दर्शन करने के लिए आई हूं। पूरे देश में बहनें अपने भाई के पास आतीं हैं। वे भी बड़े भैया श्रीदाऊजी को रक्षाबंधन पर राखी बांधती हैं और भैया दूज पर मिलने आई हैं। दाऊजी के घर आने पर बड़ा आनंद आया। यहां आकर धन्य हो गईं। इस दौरान विधायक लोनी नंदकिशोर गुर्जर, विधायक अनूपशहर संजय शर्मा, चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, मुरारी लाल पांडेय, गोपाल पांडेय, बैकुंठ नाथ पांडेय, योगेश पांडेय, कन्हैया पांडेय, गणेश पांडेय, रजत पांडेय, सोनू पांडेय आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
