हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलांं के गांव फालैन में शनिवार रात आतिशबाजी चलाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भाग गए। देर रात तक पुलिस रिपोर्ट लिखने की कार्रवाई में जुटी थी। गांव फालैन में रात करीब 9 बजे खिच्चू एवं परशुराम पक्ष के लोगों में आतिशबाजी चलाने को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़ा होते देख वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने एक-दूसरे को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। आरोप है कि तभी परशुराम पक्ष के लोग अपने साथियों समेत वहां आ गए और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। खिच्चू का आरोप था कि हमलावर उनके घर में घुस गए और महिला और बच्चों को पीटने लगे। शोरगुल सुनकर वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और झगड़ा कर रहे लोग भाग निकले।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
