हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मोबाइल की किस्त समय से न भरने पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। विवाद इतना बढ़ गया कि एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव किनारई निवासी शीशपाल और उसका पड़ोसी जितेंद्र दोस्त थे। शीशपाल को मोबाइल खरीदना था पर उसका सिबिल स्कोर खराब होने के कारण उसे फाइनेंस पर मोबाइल नहीं मिल रहा था। ऐसे में उसने अपने दोस्त जितेंद्र से बात की और उसके नाम पर मोबाइल फाइनेंस करा लिया। हालांकि उसकी किस्त शीशपाल ही भरता रहा। शीशपाल के भाई हेमंत ने बताया कि इसकी 700 रुपये की अंतिम किस्त दिवाली से पहले ही जमा करनी थी, लेकिन शीशपाल आर्थिक तंगी के कारण पैसा नहीं भर सका। शुक्रवार को इसी बात पर जितेंद्र और शीशपाल की कहासुनी हो गई। दोनों के परिवार वाले इकट्ठे हो गए। शीशपाल के पिता रामस्वरूप (60) ने झगड़ा शांत करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं। आरोप है कि इसी बीच जितेंद्र और उसका भाई नाजुक और प्रताप लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इसी दौरान रामस्वरूप के सिर में डंडा लग गया जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन फानन उन्हें अस्पताल ले जाने लगे पर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया है कि जितेंद्र पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जितेंद्र और नाजुक को को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
