हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में प्लाट से होकर रास्ता निकलने पर नामजदों ने युवक को फोन पर धमकी दी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि तंग आकर युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। घटना 27 अक्तूबर की है। सहजगढ़ी निवासी देवीचरन ने बताया कि उनका एक सम्मलित प्लाट था। नामजदों ने इस पर जबरन कब्जा कर लिया और निकलने को रास्ता भी नहीं दिया। नामजदों ने 27 अक्तूबर को राहुल की पिटाई कर प्रताड़ित किया। इससे आहत होकर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में मथुरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां उपचार के दौरान 28 अक्तूबर को उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर भोला सिंह, सत्यवीर, बिजेंद्र, संदीप, आकाश व राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
