• Sun. May 24th, 2026

नंदबाबा मंदिर के शिखर पर रखा जाएगा दिवला

ByVijay Singhal

Oct 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नंदबाबा मंदिर में दिवाली एक नवंबर को मनाई जाएगी। सेवायत सुशील गोस्वामी ने बताया कि 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा होगी। वहीं बल्लभकुल संप्रदाय की बंटा वारी कुंज स्थित ठा. नवनीत प्रियाजी मंदिर में आज दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली के दिन मंदिर के शिखर पर दीपदान स्वरूप विशाल दिवला ( बड़ा दीपक) रखा जाता है। इसमें सवा पांच किलो गाय का घी, बिनौरा, रूई आदि डाला जाता है। शाम के समय मंदिर प्रांगण में सेवायतों द्वारा परिवार के साथ दिवला पूजन किया जाता है। रात में दिवला में रखे बिनौरा, रूई आदि को जलाया जाता है। इस दौरान नंदभवन में समाज गायन किया जाता है। स्थानीय लोग इस दिवला की लौ के दर्शन के बाद ही अपने घरों में लक्ष्मी-गणेश का पूजन करते हैं। सेवायत रमेश चंद गोस्वामी के अनुसार करीब 150 वर्ष पूर्व भरतपुर के राजा भी इस दिवला के दर्शन करते थे। कारण दीपक की ज्वाला इतनी तेज होती थी कि वह भरतपुर महल तक दिखती थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.