• Sat. May 23rd, 2026

मॉडल आश्रम के रूप में विकसित होगा वृद्ध आश्रम : लक्ष्मीनारायण

ByVijay Singhal

Oct 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि गांव सुरवारी में निर्माणाधीन असहाय वृद्ध आश्रम को प्रदेश के मॉडल आश्रम के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए वह हरसंभव सहयोग करेंगे। मंत्री ने विधायक निधि से आश्रम के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। श्री हरिदास शीतल छाया ट्रस्ट द्वारा सांसद हेमामालिनी, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, विरक्त संत पंडित बाबा, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने संयुक्त रूप से पांच ईंट रखकर निर्माण का शुभारंभ किया। सांसद हेमामालिनी ने कहा कि इसी प्रकार सभी को समाज की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। आश्रम परिसर में अनाथ बच्चों के लिए अनाथालय बनवाए जाने को कहा ताकि अनाथ बच्चों को आसरा मिल सके। पूर्व चेयरमैन रोशनलाल सौखियां ने तीन हॉलों का निर्माण कराए जाने, उमेश गर्ग ने एक हॉल, चेतराम सरौलियां ने एक कमरा, दाऊदयाल सौखियां, बाबूलाल, लक्ष्मन प्रसाद ने एक कमरा निर्माण कराए जाने तथा डाॅ. उपेंद्र गोस्वामी ने दो संविकाएं और पांच महिसा प्रभुजी का आजीवन खर्च उठाने का संकल्प, संजीव अग्रवाल, देशबंधु अग्रवाल ने पार्क, हरियाली, जल की सुविधा कराए जाने का आश्वासन दिया। तेजपाल अग्रवाल, रोशनलाल सौखियां, तिलकराज अरोडा, सतवीर चौधरी को ट्रस्ट का सदस्य बनाया। केडी मेडिकल चेयरमैन राम किशोर अग्रवाल, राजवीर सिंह, जर्नादन शर्मा, मुकेश चंद गर्ग, संजय कुमार, कौशल किशोर, विष्णु दत्त शर्मा, मुकेश एडवोकट, सुरजीत चौधरी, सीके मीणा आदि थे। संचालन सचिव जेपी मिश्रा ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.