• Sat. May 23rd, 2026

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए पहले दिन 23 ने किया नामांकन

ByVijay Singhal

Oct 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बार एसोसिएशन के चुनाव का सोमवार को बिगुल बज गया। कचहरी पर नामांकन के पहले दिन 23 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 7, उपाध्यक्ष के लिए 5, सचिव के लिए 4, संयुक्त सचिव के लिए 5, ऑडिटर के लिए 2 तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन हुआ। इस दौरान कई अधिवक्ताओं ने ढोल बजवाए तो कई ने रैली निकालकर अपनी दमखम का प्रदर्शन किया।
बार एसोसिएशन के सचिव गोपाल गौतम आई ने बताया कि सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसमें श्याम सुंदर, रामवीर सिंह, राघवेंद्र सिंह, त्रिलोक चंद शर्मा, प्रहलाद सिंह तरकर, कृष्ण कुमार चौधरी और इंद्र कुमार वशिष्ठ शामिल रहे। उपाध्यक्ष पद के लिए विश्वनाथ शर्मा, नेत्रपाल सिंह, हरिओम पांडे, राज कृष्ण भारद्वाज, भानु प्रकाश गौतम एवं सचिव पद के लिए बृजमोहन, अटल बिहारी उर्फ अटल फौजदार, शिवकुमार लवानिया एवं विक्रम सिंह ने नामांकन किया। संयुक्त सचिव पद के लिए नोवल तोमर, अभिनव सक्सेना आजाद, सरदार सिंह, संदीप कुमार शर्मा एवं शमशेर सिंह, ऑडिटर के लिए यशवंत सिंह एवं देवकीनंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए विनोद कुमार शर्मा ने नामांकन किया। अध्यक्ष ठा. मदन गोपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी नामांकन होगा। 30 अक्तूबर को नाम वापसी और प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं के बीच होने वाली राजनीति किसी से छिपी नहीं है। यही कारण है कि कई प्रत्याशियों ने नामांकन रद्द होने के डर से दो से अधिक पर्चे दाखिल किए हैं। ताकि एक पर्चा निरस्त होने पर दूसरी कॉपी का प्रयोग किया जा सके। बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया के लिए सचिव ने जिला एवं सत्र न्यायालय के यहां नो एडवर्स ऑर्डर के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। क्योंकि चुनाव के दौरान सभी अधिवक्ता व्यस्त रहेंगे। इस दौरान किसी वादकारी को परेशानी न हो।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.