• Sat. May 23rd, 2026

कोसीकलां में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरी को सुधार के लिए दिया नोटिस

ByVijay Singhal

Oct 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में प्रदूषण के मामले में लापरवाही बरतने पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने नंदगाव रोड पर एक फैक्टरी में लगे संयंत्रों की जांच की। टीम ने प्रदूषण फैला रही फैक्टरी को जल्द ही सुधार किए जाने के लिए नोटिस दिया है। गांव हरीपुरा निवासी शिव सिंह ने प्रदूषण विभाग को शिकायत की थी कि घी बनाने वाली फैक्टरी प्रदूषण के मानकों का पालन नहीं कर रही। फैक्टरी से निकलने वाले प्रदूषित जल को खुले में बहा रही है, जिससे भूजल स्तर खराब हो रहा है। शिकायत मिलने पर सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने एक घी बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान जांच में पता चला कि फैक्टरी में लगे संयंत्र प्रदूषण को रोकने में नाकाम हैं। फैक्टरी संचालक द्वारा प्रदूषण को नियंत्रित करने के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। यहां केमिकल युक्त अपशिष्टों को खुले में डाला गया था। जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी पंकज कुमार यादव ने बताया कि सहायक अभियंता चंद्रशेखर के नेतृत्व में टीम ने शिकायत मिलने के बाद काल्प्रो स्पेस्ल्टीज प्राइवेट लिमिटेड जांच की। जांच के दौरान सुधार किए जाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। मौजूदा समय में नगर में करीब 20-25 अधिक फैक्टरियां व कारखाने संचालित हैं। इनमें से रोजाना सैकड़ों लीटर केमिकल मिला पानी सीधे नालियों में बहाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन जल को दूषित करने वाली फैक्ट्रियों पर अंकुश लगाने में नाकाम बना हैं। कई गांव ऐसे है जहां के दर्जनों ग्रामीण दूषित पानी पीने के कारण कैंसर, हैपेटाईट्स जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.