हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज विजय सिंघल
मथुरा। राधाकुंड के हम कुसुम सरोवर का गेट खुलवाते हैं और राधाकुंड की पुलिस इसे बंद करा देती है। ऐसा ही एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह ऑडियो राजस्थान की सरदारी के एक शख्स और पुरातत्व अधिकारी का बताया जा रहा है। 2 मिनट 55 सेकेंड के इस ऑडियो में एक शख्स खुद को राजस्थान की सरदारी का बताते हुए राजस्थान के डीग किला, जल महल और भरतपुर के किले के खुलने का उदाहरण दे रहा है। वह पुरातत्व अधिकारी से कह रहा है कि राधाकुंड के कुसुम सरोवर को बंद क्यों रखा जाता है। ऑडियो में उस शख्स से पुरातत्व अधिकारी कह रहे हैं कि स्थानीय अफसरों के आदेश का हवाला देकर राधाकुंड की पुलिस कुंड के गेट को बंद करा देती है। जिन लोगों को पॉवर नहीं है, वह अफसर भी आदेश जारी कर देते हैं। सरदारी का शख्स महाराज जवाहर सिंह के चबूतरे के पास सफाई और डीएम व अन्य अफसरों से भी मिलने की बात भी कह रहा है। राजीव त्रिवेदी, प्रभारी, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, लखनऊ ने कहा, कुसुम सरोवर पर तैनात पीआरडी के जवानों व अन्य लोगों की ओर से अफसरों के आदेशों का हवाला देकर सरोवर का गेट बंद करने की जानकारी दी गई है। फिलहाल कुसुम सरोवर पर सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसके बाद मथुरा के जिलाधिकारी को सरोवर खुलवाने के संबंध में पत्र लिखेंगे। कुसुम सरोवर को भी अन्य पुरातात्विक धरोहरों की तरह नियत समय पर खोला जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
