हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बिजली निगम के सहायक अभियंता (एई) की शादी के चार महीने बाद ही मथुरा निवासी महिला के ससुरालवालों के साथ मारपीट और आभूषण चोरी के मामले में जमानती वारंट लेकर पहुंची पुलिस को बिना दिए ही वापस लौटना पड़ा। आरोपी घर में ताला डालकर फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है। बरेली के ऑफिसर्स कॉलोनी रामपुर गार्डन निवासी एई विशाल गौतम ने थाना कोतवाली में 3 दिसंबर 2023 को मथुरा के औरंगाबाद निवासी पत्नी कनिष्का समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर में आरोप लगाया था कि शादी के चार माह बाद पत्नी कनिष्का और उसके परिजन घर में रखे साढ़े तीन लाख नकदी, लाखों के जेवर और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गई थी। बरेली कोर्ट ने प्रकरण में कनिष्का समेत आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। मामले में सदर बाजार थाने की पुलिस जब वारंट लेकर आरोपियों के घर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला। थाना प्रभारी विदेश कुमार ने बताया है कि तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्दी ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
