• Thu. May 21st, 2026

50 हजार रुपये की खराब डोडा बर्फी कराई नष्ट

ByVijay Singhal

Oct 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को अभियान के दूसरे दिन विभिन्न स्थानों से 7 नमूने संग्रहीत किए गए।
जयसिंहपुरा में खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई बनाने के कारखाने में एक गंदे ड्रम में रखी लगभग 50 हजार रुपये की दो क्विंटल डोडा बर्फी को नष्ट कराया। लालागंज, भरतपुर गेट स्थित एक प्रतिष्ठान से सरसों का तेल, वृंदावन वात्सल्य ग्राम के पास मिठाई के गोदाम से पेड़ा का नमूना, महावन तहसील में छौली गांव से दूध, गढ़ी सहीराम से मावा व पनीर का एक-एक नमूना, बलदेव से एक छैना रसगुल्ला और जादवपुर से खोए का नमूना लिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह ने बताया कि सभी खाद्य नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजराज सिंह, अरुण सिंह, राम नरेश, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.