• Thu. May 21st, 2026

मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं…हमसे मिलना नहीं चाहते

ByVijay Singhal

Oct 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शनिवार को किसी का नाम लिए बगैर कांग्रेस पर टिप्पणी की। कहा कि वो मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं पर हमसे मिलना नही चाहते। होसबाले संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन पर मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर नियम-कानून बनाने का भी जिक्र किया। साथ ही लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों में पर भी उन्होंने खुलकर बात की। परखम के दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता में संघ की भाजपा से खींचतानी को लेकर पूछे गए सवाल पर होसबाले ने कहा संघ की किसी पार्टी से कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि वह तो सबसे मिलते हैं। कांग्रेस से भी मिलते हैं, लेकिन जो मोहब्बत की दुकान चलाते हैं वो हमसे मिलना नहीं चाहते। इसके अलावा उन्होंने दो दिवसीय बैठक के बारे में कहा कि संघ आगामी वर्ष में पंच परिवर्तन पर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर नियमन कानून बनाने की जरूरत है। संघ के स्वयंसेवक बच्चों को इससे दूर रखने वे लिए अभिभावकों को जागरूक करेंगे। कहा कि वर्तमान हालात में एकता बनाए रखना बहुत जरूरी है। कई जगह धर्मांतरण हो रहे हैं। गणेश पूजा और दुर्गा पूजा के समय हमले भी हो रहे हैं। ऐसे में अगर सुरक्षित रहना है तो भाषा, जाति और प्रांत के मतभेदों और विवादों को खत्म करके एकजुट होना होगा। समाज में आचरण का अनुशासन, देश के प्रति कर्तव्य और लक्ष्य-उन्मुख होने का गुण होना आवश्यक है। इसी के साथ हमें एकजुट होना होगा, तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं। जोर देते हुए बोले, हिंदू सभी को अपना मानते हैं और सभी को स्वीकार करते हैं। हिंदू कहता है कि हम सही हैं और आप भी अपनी जगह सही हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस का काम यांत्रिक नहीं बल्कि विचार आधारित है जिसकी तुलना आरएसएस द्वारा किए गए काम से की जा सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.