• Wed. May 20th, 2026

मजदूरों को लालच देकर जारी कराते सिम, साइबर अपराधियों को करते थे सप्लाई; पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Oct 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। गोवर्धन थाना पुलिस ने फर्जी आईडी से सिम सप्लाई करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 30 सिमकार्ड बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे यहां टटलुओं को सिम सप्लाई करते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि नीमगांव बाईपास चौराहा और बाबूलाल विद्यालय चौराहा बाईपास के पास चेकिंग की गई। यहां दो युवक कैनोपी लगाकर सिम बेच रहे थे। इन्हें गिरफ्तार तिया गया है। एक नाम अन्सार है। दूसरे का नाम अजरुद्दीन उर्फ अज्जर है। दोनों राजस्थान के डीग जिले के रहने वाले हैं। अंसार पहाड़ी थाना क्षेत्र के मल्लाका गांव तो अज्जर शामलेर गांव का रहने वाला है। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, दो फर्जी आधार कार्ड, 30 सिम कार्ड और 2100 रुपये बरामद हुए हैं। बताया कि आरोपी मिलकर बाहर जाकर ऐसी जगह पर कैनोपी लगाते हैं, जहां मजदूर लोग ज्यादा रहते हैं। उन्होंने बताया कि नई सिम पर ऑफर की बात कहकर मजदूरों से उनका अंगूठा लगवा लेते हैं। उनके नाम से नई सिम एक्टिवेट करा लेते हैं। उन एक्टिवेट सिमों को 700 रुपये प्रति सिम के हिसाब से देवसेरस गांव निवासी अपने साथियों को देते हैं। फिर यह सिम साइबर क्राइम करने वालों तक पहुंचती है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.