हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में अहोई आष्टमी के पर्व पर राधाकुंड आस्था की आभा से जगमगा उठा है। किसी को संतान सुख की चाह तो कोई मनोकामना पूरी होने पर यहां पहुंचा है। रात 12 बजे से यहां महास्नान शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार की सुबह से ही राधाकुंड के घाटों पर भीड़ दिखाई देने लगी थी। शाम होने तक भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रात 12 बजे महास्नान शुरू होकर शुक्रवार की सुबह चार बजे तक चलेगा। मान्यता है कि अहोई अष्टमी पर रात में राधारानी कुंड में स्नान करने से नि:संतान दंपतियों को संतान का सौभाग्य मिलता है। मनोकामना पूरी होने के बाद श्रद्धालु दूर-दूर से आए। हजारों भक्तों ने गिरिराज जी की परिक्रमा करते हुए राधारानी कुंड पर पूजा अर्चना करते हैं। स्नान से पूर्व दीपदान किया जाता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
