हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।हादसा कोसीकलां क्षेत्र में अजीजपुर गांव के समीप हुआ। यहां शाम को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर दूर गिरे। वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर गिरे युवकों के ऊपर से वाहन गुजर गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ ही पलों में दोनों ने भी दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक छाता से कोसी ओर से आ रहे थे। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त दीपु पुत्र बलवीर, तरुण पुत्र जसवंत निवासी गोरखधाम कालोनी, छाता तथा हरिओम पुत्र राधाचरण निवासी बदनगढ़, बरसाना के रूप में हुई। इनकी आयु 22 से 25 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। परिजन को सूचना दे दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
