हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डा. मोहन भागवत से मुलाकात करने परखम स्थित दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गऊ ग्राम पहुंचे। यहां उन्होंने संघ प्रमुख को अयोध्या के दीपोत्सव और प्रयागराज के महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया। उन्हें संघ प्रमुख से साथ भोजन किया कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद अन्य संघ पदाधिकारियों से भी मिले।मंगलवार शाम 6.32 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ का काफिला गऊ ग्राम पहुंचा। यहां पर जगमोहन पाठक, हरिशंकर शर्मा, राकेश गर्ग, उमेश शर्मा और मुकेश जैन ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। सीएम यहां बने सप्तकुटीर पहुंचे और फिर संघ प्रमुख के लिए बने आवास गौतम कुटीर पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि जिस वक्त सीएम वहां पहुंचे संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत संघ की टोली बैठक कर रहे थे। इसलिए करीब दस मिनट तक सीएम को इंतजार करना पड़ा। इसके बाद सीएम और संघ प्रमुख के बीच करीब तीन मिनट वार्ता हुई।
सीएम ने कहा कि वह अयोध्या के दीपोत्सव में आएं। प्रयागराज का महाकुंभ भी भव्य होगा, उसके लिए भी आमंत्रण दिया। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर वार्ता के साथ ही उन्होंने संघ प्रमुख के साथ भोजन किया। इसके बाद सीएम ने क्षेत्र, प्रांत प्रचारक और सह प्रचारकों से भी मुलाकात की। सीएम का कार्यक्रम यहां केवल 45 मिनट का था, लेकिन वह करीब सवा दो घंटे रुके। सीएम का काफिला यहां से 9.07 बजे निकला। सीएम ने अपने कार का शीशा नीचे उतारा और लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
