हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में ताजमहल पर जल चढ़ाने वाले श्याम बाबू पर हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। अधमरी अवस्था में उसे थाना हाईवे के अंतर्गत देवीपुरा के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ताजमहल पर गंगा जल चढ़ाने वाले युवक पर हमला करने के मामले में हाईवे पुलिस ने रविवार रात को दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल युवक का सिटी अस्पताल में गंभीर हालत में उपचार जारी है। तीन अगस्त को शहर के महेंद्र नगर निवासी श्याम ने अपने साथी वीनेश के साथ आगरा के ताजमहल पर जल चढ़ाया था। इस मामले में उनके विरुद्ध कार्रवाई भी हुई थी। शनिवार शाम साढ़े छह बजे श्याम बाइक से अपने साथी अजय नगर निवासी राकेश के साथ वृंदावन की कहकह घर से निकले थे। पुलिस सख्त कार्यवाही कर रही है।
7455095736
