हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के मथुरा-वृन्दावन केंद्र से नगर के युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा की हिन्दी वार्ता का प्रसारण 21 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा।इस बारे में जानकारी देते हुए आकाशवाणी मथुरा-वृन्दावन केंद्र के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर देवेंद्र सारस्वत ने बताया है कि “हिन्दू धर्म में कार्तिक मास का महात्म्य” विषय पर युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा की हिन्दी वार्ता का प्रसारण केंद्र से “वनिता लोक” कार्यक्रम के अंतर्गत 21 अक्टूबर 2024 को दोपहर 01:15 बजे किया जाएगा। यह प्रसारण 10 मिनट का होगा। जिसे आप सभी श्रोतागण आकाशवाणी के एफ.एम. चैनल संख्या 102.20 पर श्रवण कर सकते हैं।
7455095736
