• Mon. May 18th, 2026

जीआरपी ने किया 20 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Oct 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जीआरपी टीम ने शनिवार को जंक्शन पर चेकिंग के दौरान एक युवक को 20 किलो से ज्यादा गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यह गांजा छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंचाने के लिए ले जा रहा था। जीआरपी प्रभारी समर सिंह बहादुर ने बताया कि दोपहर एक बजे के लगभग प्लेटफार्म दो पर दिल्ली की तरह जाने वाली ट्रेन के इंतजार में एक युवक बैठा दिखाई दिया।संदिग्धता प्रतीत होने पर जब युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम भोला कुमार निवासी हीरापाकड जिला गोपालगंज बिहार बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद दो बैगों में से 20 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। टीम उसे पकड़कर थाने ले आई, जहां सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि वह यह गांजा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से लेकर आया है और दिल्ली में बेचने के लिए ले जा रहा था। वह काफी समय से दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी में गांजे की बिक्री करता आ रहा है। जीआरपी टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह व बृजेंद्र कुमार शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.