• Mon. May 18th, 2026

संघ प्रमुख जहां रुके कुछ दूरी पर हनुमान मंदिर की दीवार पर लिखे गए अपशब्द, लोगों ने काटा हंगामा

ByVijay Singhal

Oct 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में शनिवार को हनुमान मंदिर में लोगों ने हंगामा कर दिया। लोग मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे मिले। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। लोगों को समझाकर शांत किया। घटना फरह थाना क्षेत्र के ओल गांव की है। लोगों ने बताया कि वह हर शनिवार को यहां हनुमान चालीसा का पाठ करने आते हैं। लेकिन, अक्सर यहां दीवार पर गालियां लिखी मिलती हैं। आज भी ऐसा ही हुआ। जब वह यहां हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे तो दीवार पर बाहर गाली लिखी हुई थी। इस पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस को सूचित किया। बताते चलें कि यहां से लगभग आठ किलोमीटर दूर परखम में संघ प्रमुख मोहन भागवत आए हुए थे। वहां पुलिस व्यस्त थी। ऐसे में पुलिस देर से मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर शांत किया। हालांकि इस मामले में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने दीवार पर लिखे अपशब्दों को पानी से धुलवा दिया। कहा कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.