हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक काॅलेज को राजकीय दर्जा दिलाने के नाम पर प्रधानाचार्य से करीब 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। न्यायालय के आदेश पर 1 नामजद सहित 4 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। गांव जरेलिया (हसनपुर) निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वे बहादुर सिंह इंटर काॅलेज जरेलिया के प्रधानाचार्य व ट्रस्टी हैं। काॅलेज को राजकीय इंटर काॅलेज का दर्जा दिलवाने के लिए वर्ष 2005 में शासन में पत्रावली भेजी थी, जो विचाराधीन है। इसी दौरान जुलाई 2021 में उनकी मुलाकात मैनपुरी निवासी युवक से हुई। उसने बताया कि कई रिश्तेदार सरकार व शासन में हैं और वह काॅलेज को राजकीय दर्जा दिलवा देगा। इसमें करीब 15 लाख रुपये का खर्च आएगा। उसकी बातों में आकर वर्ष 2021, 22 व 23 में खाते, फोन पे, व नकद तरीके से करीब 11 लाख 30 हजार रुपये युवक को दे दिए। समय निकलने के बाद भी कॉलेज को राजकीय दर्जा न मिलने पर युवक से रुपये वापस मांगे।आरोप है 20 जून 2024 को युवक अपने 4 साथियों के साथ तमंचा लेकर कॉलेज और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए 3 लाख रुपये और मांगे। बताया कि धोखाधड़ी कर हड़पे गए करीब 11 लाख 70 हजार रुपये की तहरीर इलाका पुलिस व एसएसपी को दी गई, मगर कोई सुनवाई न हुई।
थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव सरैया-अरम निवासी अनुज कुमार यादव व 4 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
