हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पशुओं से फसल को बचाने के लिए खेत की कटीले तारों से फेंसिंग करते किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। परिजन शव को लेकर लक्ष्मीनगर बिजली घर पहुंचे और कुछ देर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि श्यामापुर कॉलोनी निवासी ज्ञानेंद्र (25) मंगलवार शाम ईसापुर स्थित खेत में सरसों की फसल को बचाने के लिए कटीले तारों की फेंसिंग कर रहे थे। तार फेंसिंग के दौरान पास ही बबूल के पेड़ में 11 हजार की विद्युत लाइन की खेच (सपोर्ट वायर) लगा हुआ था। ज्ञानेंद्र को पता नहीं था कि खेच में करंट आ रहा है। उसने बबूल के पेड़ से कटीले तार को जैसे ही बांधा उन्हें तेज करंट लग गया। यह देख आसपास काम कर रहे अन्य किसान बचाने के लिए दौड़े। उन्होंने किसी तरह करंट से उन्हें छुड़ाया और अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर लक्ष्मीनगर बिजलीघर पहुंचे और विद्युत अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। कुछ लोगों ने इस दौरान यमुनापार-मथुरा मार्ग पर जाम भी लगा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक छोटे लाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे। विद्युत अधिकारियों ने मुआवजे का आश्वासन दिया है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes