हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख के जाजन पट्टी रेलवे स्टेशन पर भरतपुर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ रहे बुजुर्ग का पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए, तभी दूसरी रेलवे लाइन से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। जीआरपी प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को भरतपुर जाने के लिए जाजन पट्टी स्टेशन से अर्जुन सिंह (61) पुत्र दुर्ग सिंह ट्रेन में चढ़ रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसलने से वह रेलवे लाइन पर गिर पड़े। दूसरी लाइन से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने आसपास के लोगों ने मृतक वृद्ध की पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अर्जुन घर से भरतपुर जाने के लिए निकलते थे। वे भरतपुर के एक स्कूल की बस चलाते थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
