• Wed. Feb 11th, 2026

थाना गोविंदनगर पुलिस ने दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, छह वाहन बरामद

ByVijay Singhal

Nov 30, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने मंगलवार की सुबह बिड़ला मंदिर चौकी बैरियर के पास से दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को दबोचा है। इनके कब्जे से पांच बाइक, एक स्कूटी और हथियार बरामद हुए हैं। चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते समय दोनों हत्थे चढ़ गए। थाना गोविंदनगर की चौकी बिड़ला मंदिर के प्रभारी नीरज भाटी सुबह चेकिंग में कर रहे थे। इसी बीच वृंदावन की तरफ से बाइक पर आते हुए दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोक लिया। बाइक के कागज मांगे तो दिखाने में असमर्थ दिखे। पुलिस ने बाइक के नंबर को ट्रेस किया तो फर्जी मिला। दोनों से पूछताछ की तो इस बाइक के अलावा चार चोरी की बाइक और एक स्कूटी भी बरामद हो गई।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए यश चौधरी निवासी छिनपारई, नौहझील और आकाश निवासी वैशालीपुरम कॉलोनी, क्वार्सी(अलीगढ़) हैं। इनके कब्जे से दिल्ली नंबर की तीन बाइक, आगरा नंबर की एक बाइक, स्कूटी और एक मथुरा नंबर की बाइक बरामद हुई है। इनसे एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस भी मिले हैं। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.