हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के पुराने जीटी रोड स्थित ओउम इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर के गोदाम व दुकान में शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए 6 दमकल की को मशक्कत करनी पड़ी। अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात फर्नीचर के गोदाम एवं दुकान में आग लग गई। दुकान संचालक पीयूष अग्रवाल ने बताया कि लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना उन्हें दी गई जब तक वह पहुंचे तब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी। आग बुझाने वाली दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक आग ने पूरे सामान को जलाकर राख कर दिया। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि दुकान के अंदर ही गोदाम बना रखा है। दशहरा एवं दिवाली को देखते हुए गोदाम सामान से फुल भरा था। आग से गोदाम एवं दुकान में कुछ भी शेष नहीं बचा है। आग बुझाने के दौरान एक-दो लोग हल्के से झुलस भी गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
